Ayodhya rape Case : DNA टेस्ट की मांग पर अड़े अखिलेश को मिल सियासत की चुनौती

अयोध्या गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पीड़िता का पक्ष खुलकर नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि आरोपी उनकी ही पार्टी का सदस्य है और मुस्लिम समाज से संबंध रखता है।

ayodhya news , today ayodhya news , ayodhya gang rape case , akhilesh yadav

Ayodhya rape Case : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने NDA के खिलाफ PDA का नारा दिया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने भी अपनाया। चुनाव के दौरान पिछड़ा, अल्पसंख्यक, और मुस्लिम समुदाय (PDA) पर जोरदार तरीके से दांव लगाया गया। अब अयोध्या रेप केस में सपा इसी दांव में फंसती नजर आ रही है। गैंगरेप जैसे गंभीर आरोप के बावजूद, सपा खुलकर पीड़िता का पक्ष नहीं ले पा रही है और कार्रवाई पर सवाल उठा रही है।

अयोध्या गैंगरेप केस(Ayodhya rape Case) में एक आरोपी सपा का नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी भी नगर अध्यक्ष के तहत काम करता था। दोनों आरोपी अल्पसंख्यक समाज से हैं, जबकि नाबालिग पीड़िता पिछड़े वर्ग से है। गैंगरेप का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को पेट में दर्द होने लगा और जांच में वह 12 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इस गंभीर अपराध पर योगी सरकार पूरी तरह से सक्रिय है, आरोपियों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, बुलडोजर कार्रवाई की गई है, और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 में यहां देखें ग्यारहवें दिन का पूरा शेड्यूल, जिसमें नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का दमखम

केस का आगामी उपचुनाव पर दिखेगा असर 

लोकसभा चुनाव में PDA का नारा देकर समाजवादी पार्टी ने यूपी में सफलता प्राप्त की, जहां उसने 37 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, सहयोगी कांग्रेस ने भी 6 सीटें जीतीं। 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी सपा ने PDA फार्मूले को आगे बढ़ाने का ऐलान किया था। लेकिन अब अखिलेश यादव द्वारा DNA टेस्ट की मांग ने PDA फार्मूले पर सवाल उठाए हैं। भाजपा इसे अखिलेश का आरोपी के पक्ष में बयान देने के रूप में देख रही है, जबकि अखिलेश इसे कानून के अनुसार सही ठहरा रहे हैं। इस स्थिति में अयोध्या केस पर राजनीति चरम पर पहुंच चुकी है, और बीजेपी अब इसे संसद में उठाकर सपा और विपक्ष के PDA मुद्दे और महिला सुरक्षा की सच्चाई को उजागर करने की तैयारी में है।
Exit mobile version