Site icon News1India

Ayodhya Rape Case : ‘इस घटना की जितनी निंदा की जाए…’ अयोध्या रेप केस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बयान

Ayodhya, Rape Case, Samajwadi Party, DNA Test

Ayodhya Rape Case : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अयोध्या रेप केस(Ayodhya Rape Case) में डीएनए टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए और डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी गंभीरता के साथ खड़ी है। बीजेपी द्वारा उठाए गए तस्वीर के मुद्दे पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “हर दिन कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं। हम इन तस्वीरों को कैसे नकार सकते हैं?”

अयोध्या रेप केस के मुख्य आरोपी मोइद खान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस घटना की गंभीरता और शर्मिंदगी को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह घटना बेहद दुखद है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। इस मामले से जुड़े सभी लोगों की पूरी जांच होनी चाहिए, सत्य का पता लगाया जाना चाहिए, और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस को भी चाहिए कि किसी दबाव में आए बिना सच्चाई सामने लाए और उचित कार्रवाई करे।”

अवधेश प्रसाद ने गुस्से में कही ये बात

अवधेश प्रसाद (Ayodhya Rape Case)ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के पास कोई महत्वपूर्ण काम नहीं है। देश के सामने महंगाई और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे हैं। हाल ही में लखनऊ में एक मोटरसाइकिल पर एक आदमी एक महिला को ले जा रहा था, लेकिन पानी भरने की वजह से वे गिर पड़े और मदद के लिए चिल्लाने लगे। इस दौरान कुछ लोग उन पर पानी फेंक रहे थे। वहां कम से कम 15-20 लोग थे। हमारे मुख्यमंत्री ने सिर्फ दो नाम लिए—एक यादव का और एक मुस्लिम का—जबकि उन 15-16 लोगों में हर जाति के लोग शामिल हैं।” सपा सांसद ने आगे कहा, “अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। मेरी 45 साल की राजनीति में, मैंने कभी भी अपराध से जुड़े किसी व्यक्ति को अपनी ओर नहीं आने दिया और न ही किसी प्रकार की सहायता की।”

इसी के साथ उन्होंने कहा, “तस्वीरों के बारे में, हम राजनीति करते हैं और चुनाव के समय लाखों लोगों ने हमारे साथ फोटो खिंचवाई। लोग हमारे साथ सेल्फी लेते हैं। जब से मैं दिल्ली में हूं, रोजाना कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं। इनमें से कोई महाराष्ट्र का है, कोई राजस्थान का, कोई मुरादाबाद का, तो कोई बिहार का। 31 को मेरा जन्मदिन था और उस दिन भी कई लोग आए और फोटो खिंचवाई। कुछ लोग तो चाहते हैं कि मैं उनके सिर पर हाथ रखूं या कंधे पर हाथ डालूं। इन तस्वीरों को नकारा नहीं किया जा सकता। हम इन तस्वीरों को कैसे मना कर सकते हैं? बीजेपी को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए और पीड़िता के साथ न्याय करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ कोर्ट में अचानक फायरिंग ने सभी को दहलाया, AIG ने अपने ही दामाद पर चलाई गोली

क्या है पूरा मामला ?

अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान भी शामिल हैं, जिन्हें कई बार अयोध्या के सांसद के साथ देखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि, यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि यह मामला गैंगरेप का है और सपा नेता ने घटना का वीडियो भी बनाया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोइद खान ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि मोइद खान का एक साथी राजू खान भी इस मामले में शामिल था। आरोप के अनुसार, दोनों ने पीड़िता के साथ ढाई महीने तक सामूहिक बलात्कार किया, और यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई।

Exit mobile version