Site icon News1India

UP : बंद घर से आ रही थी बदबू , पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, जांच में मिला शव

बंद घर से आ रही थी बदबू , पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, जांच में मिला शव PHOTO

बंद घर से आ रही थी बदबू , पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, जांच में मिला शव

लखनऊ। यूपी के कानपुर से खबर सामने आई है जिसमें एक महिला की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया गया था । सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने बताया कि शव कितना पुराना है, हत्या कब की गई, इसकी शिनाख्त की गई।

गड्ढे मे मिला महिला का शव

यूपी के कानपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ही घर में गड्ढा खोदकर महिला के शव को दफना दिया और ताला लगाकर फरार हो गया। घर में से तेज बदबू आने पर इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर का पूरा मामला

पूरा मामला यूपी के कानपुर के ककवन इलाके का है। पेशे से हलवाई का काम करने वाले घनश्याम शुक्ला अपने गांव में जहां उसका घर था,वहां वह अक्सर आया करता था। वह, यहां जब भी आता था तो उसके साथ अंजलि नाम की महिला भी साथ आती थी। गांववालों ने दोनों को कई बार एक साथ देखा था।

एक साल पहले हुई थी शादी

रविवार सुबह गांववालो ने पुलिस को घनश्याम के घर से तेज बदबू आने की सूचना दी। साथ ही यह भी जानकारी दी कि घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची थी। घनश्याम के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि घनश्याम कानपुर में ही रहता है । एक साल पहले उसने अंजलि से शादी की थी।

बाहर नजर नही आई थी अंजली

वह अक्सर अंजलि को गांव लाया करता था। उस वक्त अंजलि ने गांववालों से मदद मांगी थी। उन्होने बताया कि उन दोनो के बीच झगड़ा हुआ था, हम लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ था। लेकिन इस बार घनश्याम अंजलि को लेकर यहां आया तो वह घर से बाहर नजर नहीं आई।

ये भी पढ़ें- Varanasi Cricket Stadium: क्रिकेट स्टेडियम में दिखेगी भगवान शिव की झलक, 30 हजार की क्षमता, त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र…, जानिए और क्या- क्या हैं खास

मालिक की तलाश कर रही है पुलिस

घनश्याम घर पर ताला लगाकर यहां से चला गया। 2 दिन से घर से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। एडीसीपी विजय कुमार ने कहा है कि एक सूचना पर घर के अंदर पुलिस गई थी। वहां पुलिस को जमीन के अंदर से एक शव मिली है। उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस घर के मालिक की तलाश कर रही है। मामला हत्या का बताया जा रहा है।

Exit mobile version