Site icon News1India

प्रेम प्रसंग के चक्कर में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, धड़ से अलग किया सिर..शरीर के किए 6 टुकड़े

Bahraich

Bahraich News: बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर गड़ासे से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घंटों तक बेटी के शव के पास बैठा रहा।

ग्राम पंचायत निबिया (Bahraich) के निवासी नईम ने अपनी 17 वर्षीय बेटी खुशबू का सिर और फिर उसके हाथ-पैर गड़ासे से काट डाले। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर नईम को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। इस हत्या का कारण बेटी का प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े: पुलिस भर्ती मामले में मथुरा से 2 लोग गिरफ्तार, 46 मार्कशीट समेत कई फर्जी आईडी जब्त

Exit mobile version