Site icon News1India

बलिया : फरार गौ-तस्कर एनकाउंटर में घायल गोली खाकर गिरा, पुलिस ने किया काबू

बलिया : फरार गौ-तस्कर एनकाउंटर में घायल मुठभेड़ में गोली खाकर गिरा, पुलिस ने किया काबूबलिया (उत्‍तर प्रदेश) में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गौ-तस्कर को गोली लगाकर घायल किया और फिर उसको गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के मुताबिक, बलिया के Sikandarpur Police टीम ने रात में चेकिंग अभियान चलाया था। उस दौरान स्थानीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौ-तस्करी कर रहे हैं। जब पुलिस टीम ने रोकने का संकेत दिया, तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। दबाव में उसने पुलिस की ओर फायरिंग की इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांग में गोली चलाई।

गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत क़ाबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई गंभीर आरोप पहले से दर्ज थे। उसके कब्जे से अवैध असलहा और अन्य सबूत भी बरामद हुए हैं। यह घटनाक्रम एक दिन पहले हुए बच्चे के हत्या आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बृजेश पुत्र धर्मदेव प्रसाद निवासी मोहम्मदपुर मऊ के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बृजेश अपने साथी के साथ 3 दिसंबर 2025 की सुबह पिकअप से गोवंश को बिहार ले जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया था, मगर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसी फरारी के दौरान वह सिकंदरपुर क्षेत्र में पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। घायल आरोपी को सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उन्‍हीं के अभियान का हिस्सा है, जिसमें गौ-तस्करी और गोकशी के मामलों को रोकने के लिए अभियान तेज किया गया है। बलिया में इसके पहले भी ऐसे मामलों में मुठभेड़ और गिरफ्तारी होती रही है।

Exit mobile version