News1India

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा बढ़ी, एक्टर की पीट-पीटकर हत्या, प्रोड्यूसर के पिता की भी हत्या

Bangladesh : बांग्लादेश में हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब दंगों में बदल गया है। जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई कि Bangladesh के मशहूर गायक राहुल आनंद के घर में इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ घुस गई। यहां पहले उपद्रवियों ने लूटपाट की और फिर घर में आग लगा दी। गायक का यह घर 140 साल पुराना था। बांग्लादेश से लगातार लूटपाट और हत्या की खबरें आ रही हैं। अब खबर यह है कि भीड़ ने एक बांग्लादेशी अभिनेता की भी हत्या कर दी है।

Bangladesh

भागते समय भीड़ ने मार डाला

बांग्लादेश में भीड़ द्वारा मारे गए अभिनेता का नाम शांतो खान है, जिनके पिता सलीम खान प्रोड्यूसर थे और चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष थे, भीड़ ने उनकी भी हत्या कर दी। बांग्ला सिनेमा ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। शांतो और उनके पिता सलीम खान दोपहर में घर जा रहे थे, इसी दौरान फरक्काबाद बाजार में उनका सामना भीड़ से हुआ। इस दौरान उन्होंने पहले गोली चलाकर खुद को बचाया, लेकिन फिर भीड़ ने उन पर और उनके पिता पर हमला कर दिया।

शांतो-सलीम के खिलाफ केस दर्ज

गुस्साई भीड़ ने शांतो और उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शांतो के पिता सलीम खान मुजीबुर रहमान पर बनी मशहूर फिल्म के प्रोड्यूसर थे। आपको बता दें, सलीम खान और शांतो के खिलाफ भी केस दर्ज है। चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रेत खनन मामले में दोनों को दोषी ठहराया गया था। इस मामले के चलते सलीम जेल भी गए थे। शांतो पर भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में केस चल रहा था।

शांतो पर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप था

शांतो पर 3.25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। शांतो और सलीम की हत्या के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। बांग्लादेशी फिल्मों में काम कर चुके टॉलीवुड एक्टर जीत ने एक्स के जरिए बांग्लादेश में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे दिल दहला देने वाला बताया है।

Breaking News : ओलंपिक में विनेश फोगाट हुई अयोग्य घोषित, वजन की बढ़त के चलते किया गया डिस्क्वालिफाई

Exit mobile version