News1India

Bangladesh: रात के अंधेरे में मंदिर तोड़ने गया था बप्पी हुसैन, लोगों ने पकड़ कर डाला ऐसा हाल…

नई दिल्ली: हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें हिंदू मंदिर को तोड़ता मुस्लिम शख्स पकड़ा गया है। जी हां बांग्लादेश के राजशाही क्षेत्र में एक शख्स को रात के अंधेरे में एक मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है।

पकड़े गए शख्स (Bangladesh) का नाम बप्पी हुसैन है। बप्पी हुसैन जब मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, उस दौरान स्थानीय लोग उस आवाज से जाग गए और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया और सेना भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें :- टीम इंडिया का रेगुलर हिस्सा न होने के बावजूद भी Shikhar Dhawan हैं अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल

इस मामले में एक बात बेहद अजीब भी रही। एक नजदीकी मदरसा का छात्र मंदिर की सुरक्षा कर रहा था। बप्पी हुसैन भी उसी मदरसा में पढ़ता था। स्थानीय (Bangladesh) लोग जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं, ने आरोपी को रस्सी से बांध दिया। मुस्लिम समुदाय ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे दंगे भड़काने की कोशिश बताया है। घटना की तस्वीरें 23 अगस्त की सुबह की हैं। यह घटना 22-23 अगस्त की रात को हुई और सुबह तक आरोपी को सेना और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Exit mobile version