Bangladesh Elections : चुनाव से पहले उबल रहा बांग्लादेश, जानिए विपक्ष क्यों कर रहा चुनाव का बायक़ॉट

Bangladesh Elections: Bangladesh is boiling before the elections, know why the opposition is boycotting the elections.

नई दिल्ली। Bangladesh में 2 दिनों के बाद चुनाव होने है। लेकिन उससे पहले देश दंगों की भेट चढ़ रहा है। राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके से हिंसा की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार रात उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया गया है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव के दौरान देश की 12 विपक्षीय पार्टियों ने 48 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।

30 देशों के 180 एक्सपर्ट्स चुनाव को मॉनिटर करेंगे

बांग्ला देश में 7 जनवरी को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसको अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक दल के 30 देशों के 180 एक्सपर्ट् मॉनिटर करेंगे। इस दल में भारतीय चुनाव आयोग के 3 सदस्य भी शामिल है। बांग्लादेश ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी आवामी लीग ने ऑब्जर्वर टीम के साथ मीटिंग भी की।

ये भी पढ़ें :  सोमालिया तट के पास Hijack हुए समुद्री जहाज पर नौसेना का ऑपरेशन खत्म, सभी सुरक्षित निकाले गए

वोटिंग के दौरान हड़ताल करेगा विपक्ष

7 जनवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले देश में मुख्य विपक्षी पार्टी BNP ने अन्य 11 विपक्षी दलों के साथ मिलकर 48 घंटों की हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल शनिवार से सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। विपक्षी दलों ने जनता से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। गौरतलब है कि 7 जनवरी को Bangladesh में लोकसभा के लिए वोटिंग शुरू होगी, फिर 8 जनवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे चुनाव आयोग के अनुसार बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग होगी।

Exit mobile version