Site icon News1India

Bank Holidays : आज बैंक बंद हैं या खुले? देखें मई 2025 की पूरी बैंक छुट्टियों की लिस्ट…

Bank Holidays

Bank Holidays : वीकेंड आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है ‘क्या बैंक खुले रहेंगे?’ खासकर शनिवार को अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं। कहीं छुट्टी न हो जाए और जरूरी काम अटक जाए। तो चलिए, आज 3 मई है और जान लेते हैं बैंकिंग का पूरा हाल।

RBI के नियम साफ कहते हैं कि हर महीने का सिर्फ दूसरा और चौथा शनिवार ही बैंक हॉलिडे होता है। 3 मई इस महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। तो अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम पेंडिंग है, तो आज निपटा लीजिए।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, मई में कुछ राज्य आधारित छुट्टियां हैं। इनका असर पूरे देश पर नहीं बल्कि चुनिंदा शहरों-राज्यों में ही होगा। अगली बैंक हॉलिडे 7 मई को है, लेकिन ये छुट्टी सिर्फ गुवाहाटी (असम) में होगी, जहां पंचायत चुनाव के चलते बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

मई महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख स्थान कारण
7 मई (बुधवार) गंगटोक पंचायत चुनाव
9 मई (शुक्रवार) कोलकाता रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
12 मई (सोमवार) दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता आदि बुद्ध पूर्णिमा
16 मई (शुक्रवार) सिक्किम राज्य स्थापना दिवस
26 मई (सोमवार) त्रिपुरा काज़ी नज़रुल इस्लाम जयंती
29 मई (गुरुवार) हिमाचल प्रदेश महाराणा प्रताप जयंती

अगर बैंक की ब्रांच बंद भी हो, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं। डिजिटल बैंकिंग जैसे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, UPI, एटीएम, कार्ड पेमेंट और फंड ट्रांसफर जैसी सभी डिजिटल सेवाएं हमेशा चालू रहती हैं। आज यानी 3 मई को बैंक खुले हैं, क्योंकि ये पहला शनिवार है। बाकी छुट्टियों की जानकारी ऊपर दी गई है, ताकि आप अपने काम पहले से प्लान कर सकें। डिजिटल सेवाएं तो हर समय साथ हैं ही।

Exit mobile version