Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bank Strike : चार दिन तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें अपने सभी ज़रुरी काम

यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन करने की मांग की है, ताकि अधिकतम सीमा को 25 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी प्रस्तावित किया कि सरकारी कार्यालयों की तरह बैंकों का कार्य सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिनों का हो, ताकि वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखा जा सके।

Gulshan by Gulshan
March 20, 2025
in Latest News
Bank Strike
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bank Strike : अगर आप अगले हफ्ते बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो थोड़ी सतर्कता बरतें क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के कारण देशभर के सार्वजनिक और निजी बैंकों की सेवाओं में रुकावट आ सकती है। हड़ताल का आह्वान भारतीय बैंकों के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन से बातचीत असफल होने के बाद किया गया है।

किन बैंकों पर पड़ेगा असर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SBI, PNB, BoB, ICICI और HDFC जैसे प्रमुख बैंकों ने हड़ताल के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह हड़ताल सार्वजनिक, निजी और ग्रामीण बैंकों में सेवा प्रभावित कर सकती है। इसके चलते आपको चार दिन तक बैंकिंग सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED POSTS

banks strike and 5 day work week

Banking news : बैंक कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी फिर भी क्यों हो रही है Bank strike जानिए कौन से बैंक इसमें शामिल

March 22, 2025

किसे कहते हैं UFBU ?

यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) एक संगठन है, जिसमें 9 प्रमुख बैंक यूनियन्स शामिल हैं और यह 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। 22 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण सरकारी और निजी बैंकों में अवकाश रहेगा, 23 मार्च को रविवार है, और 24-25 मार्च को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिन प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमत ने छुआ आसमान, 10 ग्राम गोल्ड 90 हजार के पार,आपके शहर में क्या है सोने का हाल?

क्या हैं यूनियन की प्रमुख मांगें ?

  • बैंक कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए, कैडर में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित करना।
  • सरकारी दफ्तरों की तरह बैंकों के लिए भी सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन का कार्य सप्ताह तय किया जाए, ताकि वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहे।
  • बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त पदों, खासकर कर्मचारी और अधिकारी निदेशक के पदों को भरा जाए।
  • ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन कर उसकी अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई जाए।
Tags: Bank Strike
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

banks strike and 5 day work week

Banking news : बैंक कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी फिर भी क्यों हो रही है Bank strike जानिए कौन से बैंक इसमें शामिल

by SYED BUSHRA
March 22, 2025

Banks Strike and 5-Day Work Week :लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें सप्ताह...

Next Post
Noida News

नोएडा पुलिस का एक्शन, 25 हजार के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

Bihar News

बिहार में रिश्तों का खून! नित्यानंद राय के दो भांजों में गोलीबारी, एक की मौत, मां भी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version