Site icon News1India

Team India: बीसीसीआई ने 4 कैटेगरी में 40 खिलाड़ियों के साथ किया अनुबंध, ईशान किशन और अय्यर को नुकसान

ISHAN KISHAN PHOTO

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 2023-24 सीज़न के लिए टीम इंडिया के लिए केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है. इस सीज़न के लिए कुल 40 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध से सम्मानित किया गया है. हालांकि, रणजी ट्रॉफी से लगातार नदारद रहने वाले स्टार खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा दावा, बीजेपी के B टीम के रूप में काम कर रही बीएसपी

4 कैटेगरी में, 40 खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को नए केंद्रीय अनुबंध दिए हैं. चार कैटेगरी में कुल 40 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम शामिल नहीं है. ये दोनों खिलाड़ी पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा थे, लेकिन रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने के कारण ये बीसीसीआई के रडार पर थे. पिछले केंद्रीय अनुबंध में, अय्यर ग्रेड ‘बी’ में और किशन ग्रेड ‘सी’ में थे. यह अनुबंध 1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024 के बीच की अवधि के लिए है.

इन खिलाड़ियों को किया गया प्रमोट

केएल राहुल के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को प्रमोट किया गया है. ये तीनों खिलाड़ी पहले ग्रेड बी में थे. अब इन्हें ग्रेड ‘ए’ में प्रमोट किया गया है. इस बीच, अक्षर पटेल को ग्रेड ‘ए’ से ‘बी’ में डिमोट कर दिया गया है. लगभग एक साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को भी ग्रेड ‘ए’ से ‘बी’ तक डिमोट कर दिया गया है.

यह भी देखें- Up News : Police Exam Paper Leak मामले पर Congress नेता Ajay Rai का विरोध प्रदर्शन | Up CM Yogi |

हर ग्रेड में मिलते हैं इतने करोड़ रुपए

गौरतलब है कि पंत इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं. हालांकि पंत इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और इस कारण उन्हें बाहर किया जा सकता था. लेकिन उनकी चोट के कारण बीसीसीआई उनके साथ नरमी बरत रही है. ग्रेड ‘ए’ प्लस में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड ‘ए’ को 5 करोड़, ग्रेड ‘बी’ को 3 करोड़ और ग्रेड ‘सी’ को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.

Exit mobile version