गुजरात में कांग्रेस की एंट्री से पहले मोढवाडिया की पार्टी से छुट्टी , BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

Before the entry of Congress in Gujarat, Modhwadia left the party, former Union Minister joined BJP. गुजरात में कांग्रेस की एंट्री से पहले मोढवाडिया की पार्टी से छुट्टी , BJP में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगना खत्म नहीं हो रहा है। अब पार्टी को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले प्रदेश प्रमुख अंबरीश डेर , पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया औऱ मुलू भाई कंडोरिया BJP में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने गुजरात में पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की। कांग्रेस के इन नेताओं ने कल अपना इस्तीफा दिया था।

राज्य में अब सिर्फ 14 सीटों पर पार्टी  के विधायक 

पार्टी से इस्तीफा देने से पहले पार्टी छोड़ने से पहले अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार का फैसले की निंदा की। उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और  नारण राठवा भी अपने बेटे और समर्थकों के साथ BJP  में शामिल हो गए थे। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीती थी लेकिन अब पार्टी के विधायकों की संख्या 14 रह गई हैं।

ये भी पढ़ें : UPA शासन बनाम मोदी सरकार पर स्मृति ईरानी की राहुल गांधी को चुनौती

कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी अर्जुन मोढवाडिया को उप चुनाव में मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है की मोढवाडिया कांग्रेस से 2 बार विधायक रह चूकें हैं और पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 2022 में विधायिक जीते थे।

Exit mobile version