Site icon News1India

Bettiah News : बेतिया में 8 वीं की छात्रा से गैंगरेप, मामले में 2 आरोपी फरार, जानिए क्या है पूरा ममाला

Bettiah News : बेतिया में 8 वीं की छात्रा से गैंगरेप, मामले में 2 आरोपी फरार, जानिए क्या है पूरा ममाला

नई दिल्ली। बिहार से एक बड़ी शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा से कुछ मनचलों ने गैंगरेप कर उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बिहार के बेतिया जिले अंतर्गत कुमारबाग थाना क्षेत्र की है जहां गुरुवार को परीक्षा देकर लौट रही 8 वी के एक बच्ची के साथ गाँव के ही कुछ मनचलों ने रेप किया। परिजनों ने बताया की गांव के ही पांच युवक लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद जब अन्य छात्र स्कूल से लौट रहे थे तो उन्होंने छात्रा को खून से लथपथ बेहोश अवस्था में पाय और परिजनों को उसकी जानकारी दी।

मनचलों ने चाकू से किया हमला

छात्रा की हालात की जानकारी के बाद जब मौके पर पहुंचे छात्रा के मौसेरे भाई और उसके पिता पर मनचलों ने चाकू से हमला भी किया। जिसके बाद वहाँ मौजूद ग्रामीणों विरोध करने से आरोपी वहां से भाग गए। वही मामले की जानकारी 112 पर फोन कर पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें : राजधानी में जेल से चलेगी सरकार या इस्तीफ़ा देंगे Kejriwal ? जानिए क्या कहता है कानून

गैंगरेप आरोपी की गिरफ़्तारी भी हुई

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसकी इलाज चल रही है। वहीं मामले को लेकर बेतिया पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने बताया कि मनचलों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाकी चीजें मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।

Exit mobile version