Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर असम में प्राथमिकी दर्ज, मामले में कांग्रेस का पलटवार

Bharat Jodo Nyay Yatra

गुवाहाटी। Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं पर असम पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। Bharat Jodo Nyay Yatra  इस समय असम में है। इस दौरान यात्रा को सिटी में प्रवेश से रोकने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग का लगाया गया था। जिसे तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी में प्रवेश किया और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की कारवाई की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, (Bharat Jodo Nyay Yatra ) कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में आज राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427, पीडीपीपी (लोक संपत्ति नुकसान निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

राहुल गांधी का पलटवार

पुलिस के कारवाई का विरोध करते हुए, राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यात्रा रोककर उन्हें फ़ायदा पहुंचाया है, “आप गाली दो, चाहे कुछ भी करो मैं डरता नहीं हूं।”राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि “यात्रा के खिलाफ़ असम के मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, इससे यात्रा को फ़ायदा हो रहा है। यह यात्रा असम में मुख्य मुद्दा बन चुकी है। ये बीजेपी डराने का तरीका है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं…हमारा तो फ़ायदा है, हमारा जो संदेश गाँव-गाँव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है?”

Exit mobile version