Site icon News1India

गाजीपुर में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया संबोधित

सपना सिंह

गाजीपुर। 14 जनवरी 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आज रविवार को सदर विधानसभा में नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा नगर के लंका मैदान में आयोजित हुआ. लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र समृद्धि क्रम में दिया गया ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा देश की एकता,अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत

सपना सिंह ने कही ये बात

सपना सिंह ने आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े व्यक्ति जिसे अब तक सरकार की ‌योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है. उनको केन्द्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है. जिसका लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है.

भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने ये कहा

बता दें कि कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का संचार होगा. क्योंकि वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है. उसका परिणाम होगा विश्व में सुख और समृद्धि का संचार होगा.

गरीबों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

इस कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को कैसे मिले इसको ध्यान में रखकर सरकार ने यह जो विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का यह सर्वव्यापी अभियान बेबस लाचार के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी विश्वास और भरोसे का संचार है.

कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण

गौरतलब है कि इस खास अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय,जिला मंत्री सुरेश बिंद,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, के अलावा अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी, ऋषभ राय, मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया.

यह भी देखे- Akhilesh On Ram Mandir: अखिलेश को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता अयोध्या जाने पर कही ये बात! UP News

Exit mobile version