Site icon News1India

Shravasti: श्रावस्ती में भारत विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिरकत

बीजेपी नेता photo

लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई. इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बड़े जनसभा को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई. साथ ही साथ उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा.

यह भी पढ़ें- Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फैसला तय! जानिए किस पार्टी के खाते में ज्यादा नंबर

बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय फग्गन सिंह कुलस्ते आज यूपी के श्रावस्ती पहुंचे. जहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की. चन्दौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय सहित बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया.

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना साथ और विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया. जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित किया. जनसभा को सम्बोधित करते हुए जहां केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई वहीं इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री मोदी के उपलब्धियों को गिनवाया

बता दें कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत, शहर, नगर पालिका, नगर निगम तक हमारे प्रधान मंत्री जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है. हमे कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रत्यक्ष रूप से आप देख रहे हैं चाहे वह उज्ज्वला योजना हो, चाहे आवास योजना हो, किसान सम्मान निधि हो, कृषि योजना हो, चाहे हर घर नल योजना हो या 100 प्रतिशत घरों में बिजली पहुंचाने का काम हो ये पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Exit mobile version