Site icon News1India

Ghazipur: अवैध आटो चालकों पर आरटीओ विभाग की बड़ी कार्यवाही, अभियान चलाकर काटा गया चालान

गाजीपुर PHOTO

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर आरटीओ विभाग द्वारा अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने का काम किया गया. इसी के अंतर्गत अवैध आटो चालकों के खिलाफ अभियान चला कर चालान काटने का काम किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फैसला तय! जानिए किस पार्टी के खाते में ज्यादा नंबर

गाजीपुर के सिधौना हाईवे पर चला चेकिंग अभियान

गाजीपुर जनपद में आरटीओं विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे आटो चाललों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत कई बिंदुओं पर अभियान चलाकर चालकों के खिलाफ शक्ति बरती जा रही है. चेकिंग अभियान के क्रम में सिधौना हाईवे पर अवैध रूप से आटो चलाने वाले चालकों पर गाज गिरी है.

6 से 7 लाख तक वसूला गया चालान

बता दें कि सिधौना हाईवे पर अधिकृत परमिट नहीं होने पर कई चालकों का चालान किया गया. इस क्रम में दो ऑटो को महाराजगंज में सीज किया गया. इसके अलावा 15 लोगों का चालान भी काटा गया. इसमें अवैध रूप से चलने वाले वाहनों और सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन समेत कई जरूरी बिंदुओं पर अभियान चलाया गया. इस अभियान के अंतर्गत 6 से 7 लाख रुपए तक का चालान भी वसूला गया.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Exit mobile version