Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ayodhya: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी के दिन आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Saurabh Chaturvedi by Saurabh Chaturvedi
January 18, 2024
in Latest News
PM Modi photo
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुलासा किया है कि 22 जनवरी को केंद्र सरकार के दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया गया है. ये फैसला लोगों में दिख रहे जबरदस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है. राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियों के बीच मोदी सरकार ने गुरुवार (18 जनवरी) को एक अहम ऐलान किया. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर आधे दिन बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि व्यापक जन भागीदारी और उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2024 : हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में जाने पर मोहम्मद शमी का तंज, कोई फर्क नहीं पड़ता

RELATED POSTS

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

December 7, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

12:20 से 2:00 बजे तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

सरकार ने अपने आदेश में कहा, अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक समारोह 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा. कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने की अनुमति देने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. बता दें कि ये समारोह 21 जनवरी तक चलेंगे. गौरतलब है कि भगवान राम का अभिषेक समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होने और लगभग 1:00 बजे समाप्त होने की उम्मीद है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

राम मंदिर कार्यक्रम की जोरों-शोरों से चल रही तैयारी

बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में जारी भगवान राम को समर्पित डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राम, सीता और रामायण का महत्व समय, समाज, जाति, धर्म और सीमाओं से परे है. वे सभी को जोड़ते हैं. राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही हैं. कलश पूजा समारोह बुधवार (17 जनवरी) को आयोजित किया गया था. गुरुवार को भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में लाया गया. मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई.

यह भी देखें- Swami Avimukteshwaranand Saraswati Interview : जगद्गुरु शंकराचार्य Ayodhya जाने के लिए हुए राजी |

Tags: ayodhyaBJPLatestRam Mandir
Share197Tweet123Share49
Saurabh Chaturvedi

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Ayodhya extra-marital affair: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रपंच का एक सनसनीखेज...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post
gujarat news

Gujarat: वडोदरा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 15, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

GAZIPUR NEWS

Ghazipur: निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला के आंखों की गई रोशनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist