Site icon News1India

सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट! 30 जून 2025 को खरीदारी का सुनहरा मौका…

Gold Price

Gold Price : बाजार में भू-राजनीतिक तनाव में कुछ नरमी आने के बाद भारत में सोमवार, 30 जून 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इसी साल 23 अप्रैल को सोना पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचते हुए एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में तेजी से गिरावट आई, और तब से अब तक सोने के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

आज की बात करें तो देशभर में 24 कैरेट सोना 97,583 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत शुरुआती कारोबार में 89,463 रुपये रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों श्रेणियों – 22 कैरेट और 24 कैरेट – में आज गिरावट दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

यह भी पढ़ें : Agra Airport को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी…

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में नरमी और डॉलर के कमजोर होने की वजह से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में हल्की तेजी देखी गई है। फिलहाल स्पॉट गोल्ड 0.3% की बढ़त के साथ 3,281.65 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

कनाडा और अमेरिका में छिड़ा विवाद

रेयर अर्थ मटेरियल्स की वॉशिंगटन शिपमेंट को लेकर अमेरिका और चीन के बीच कुछ सहमति बनने के संकेत मिले हैं, लेकिन दूसरी ओर अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास आ गई है। कनाडा द्वारा अमेरिकी कंपनी पर कर लगाए जाने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न केवल व्यापार वार्ताएं रोक दी हैं, बल्कि एक हफ्ते के भीतर कनाडा पर नए टैरिफ लागू करने की धमकी भी दी है। इस वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्कता से कदम उठाने की सलाह दी जाती है।

Exit mobile version