News1India

Bigg Boss-17 एक बार फिर बिग बॉस के घर में Ankita को याद आए सुशांत

नई दिल्ली: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अब कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिल रहा है, जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं बिग बॉस का गेम उतना ही इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। सीजन 17 के कंटेस्टेंट की अगर बात करें तो इसमें सबसे बड़ा नाम अंकिता लोखंडे का है। इस शो के मेकर्स पिछले कई सालों से पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे (Ankita) को इस शो में लाने की कोशिश कर रहे थे।

इस बार मेकर्स की कोशिश कामयाब रही और सीजन 17 में अंकिता as a Contestent शामिल हो गई हैं। विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली अंकिता लोखंडे लंबे समय तक सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही थी लेकिन दोनों का रिश्ता सिर्फ प्यार तक ही रहा था। ब्रेकअप के बाद दोनों ये दोनों स्टार अपने-अपने सफर में आगे बढ़ गए थे।

अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए देखी गई है। हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट अभिषेक को देख अंकिता, सुशांत को याद करते हुए भावुक होती दिखीं।

लेटेस्ट एपिसोड में गार्डन एरिया में बैठे अभिषेक को देख, अंकिता ने कहा, तुम इस तरह से बिना शर्ट के घूमते हो, तब सुशांत सिंह की तरह दिखते हो। तुम्हारी फिजिक उसी की तरह है। अंकिता की बातें सुनकर अभिषेक मुस्कुराते हुए ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं। हमारी कहानी भी एक जैसी है। छोटे से शहर से आए हैं स्ट्रगल कर रहे हैं। इस पर अंकिता अभिषेक को बीच में रोकते हुए कहती हैं लेकिन सुशांत बहुत शांत था। उसे तुम्हारी तरह गुस्सा नहीं आता था।

ये भी पढ़ें :- रश्मिका के बाद अब एक्ट्रेस Katrina Kaif हुई डीपफेक का शिकार

लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक को अंकिता से ये कहते हुए भी देखा जा रहा, वो इस शो में सुशांत के बारे में उनसे बात नहीं करना चाहते थे। इस पर अंकित ये कहते हुए नज़र आ रही हैं कि उसके बारे में बात करते हुए हमेशा अच्छा ही लगता है, वो फैमिली है। जब भी उसका जिक्र होता है तब बड़ा गर्व होता है। उसपर लेकिन हर किसी की अपनी जर्नी होती है। इसके बाद अंकिता रोने लगती हैं।

Exit mobile version