News1India

Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट अभिषेक के साथ हाथापाई करते नज़र आएंगे सनी तहलका, क्या वीकेंड के वॉर में घर से कर दिए जाएंगे बाहर ?

Bigg Boss-17

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 17 में इन दिनों कुछ ज्यादा ही उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को घर में कांच का बर्तन तोड़ने की वजह से पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होना पड़ा था। अनुराग के इस बिहेवियर के लिए सलमान खान ने वीकेंड के वॉर में उनकी क्लास भी लगाई थी।

अब हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को दी गई सजा यानी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन को खत्म कर दिया है और उनकी जगह अब तक सीजन 17 में सबसे सेंसिबल कहे जा रहे कंटेस्टेंट नील भट्ट (Neil Bhatt) को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है। अनुराग डोभाल को बिग बॉस ने जब से ये सजा सुनाई थी, उसके बाद से घर के सभी कंटेस्टेंट को एक सबक मिल गया था लेकिन अब एक टास्क के बाद अनुराग की सजा को खत्म करने से घर के दूसरे कंटेस्टेट एक बार फिर से अपना आपा खोते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- आज शादी के बंधन में बंधेंगे Randeep Hooda सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें हुई वायरल

अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट फिजिकल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस के आने वाले नए एपिसोड में अभिषेक कुमार और सनी यानी तहलका के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलने वाला है। घर के कंटेस्टेंट अरुण और अभिषेक के बीच हुई बहस के बीच सनी तहलका बीच में आकर अभिषेक के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए हैं। सनी तहलका न्यू एपिसोड में अभिषेक कुमार का कॉलर पकड़ते हुए उनसे लड़ते हुए दिखाई देंगे! वही अरुण भी अभिषेक को धक्का देने की कोशिश करते हुए नज़र आएंगे। बिग बॉस के घर में किसी भी कंटेस्टेंट पर हाथ उठाने पर दोषी कंटेस्टेंट को हिंसा करने के लिए घर से बाहर कर दिया जाता है। अब देखना ये होगा क्या सनी और अरुण को उनके इस बर्ताव के लिए वीकेंड के वॉर पर क्या सज़ा मिलती है।

Exit mobile version