Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती, दर्द से कराहती हुई आई नज़र

कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़ी एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। बिग के सीजन-17 में नज़र आने वाली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल हॉस्पिटलाइज्ड कराई गई हैं।

नई दिल्ली: कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़ी एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। बिग के सीजन-17 में नज़र आने वाली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल हॉस्पिटलाइज्ड कराई गई हैं। सीजन-17 में सोनिया बंसल ने अपने स्टाइल और क्यूटनेस से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था। इस रियलिटी शो में इस एक्ट्रेस का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका था, लेकिन शो से आउट होने के बाद इन्हें काफी फेम मिला।

बिग बॉस (Bigg Boss) एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल को देर रात खराब तबीयत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सोनिया बंसल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बेड पर दर्द से कराहती हुई नज़र आ रही है। वायरल वीडियो में उनकी खराब हालत साफ देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें :- क्या कभी सोचा है Olympic में मेडल जीतने के बाद एथलीट उन्हें दांतों से क्यों काटते हैं?

एक्ट्रेस से जुड़ी जानकारी में बताया गया है कि पिछले 4 महीने से वह पैनिक अटैक की समस्या से जूझ रही हैं। इसके अलावा उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी भी कुछ परेशानी बताई जा रही है। कल एक अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के बाद वापस लौटते वक्त उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। सोनिया बंसल इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उन्हें 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Exit mobile version