Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sana Maqbool नहीं शौरी को होना चाहिए था बिग बॉस ट्रॉफी का असली विजेता

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का बड़ा फिनाले शुरू हो गया है। सना मकबूल शो की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहीं। यद्यपि शो का विजेता सना नहीं था, बल्कि एक प्रतिभागी था।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 3, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Bigg Boss OTT 3
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा है। शो की विनर एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल रहीं जबकि रैपर नैजी फर्स्ट रनर-अप रहीं। रणवीर शौरी, जिनके जीतने के सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे थे, सेकंड रनर-अप रहे। टॉप 3 में आने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। फिलहाल विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद न सिर्फ सना मकबूल बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। हालांकि शो के कुछ एक्स कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो सना की जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के अलावा दीपक चौरसिया का भी मानना ​​था कि रणवीर शौरी को बिग बॉस ओटीटी 3 जीतना चाहिए था। उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि रणवीर शौरी को क्यों विनर बनना चाहिए था और क्यों वह सना मकबूल से ज्यादा डिजर्विंग थे?

Image

RELATED POSTS

Falak Naaz surgery health tips

Falak Naaz Health Tips: बिग बॉस OTT 2 की पार्टिसिपेंट फलकनाज क्यों है?अस्पताल में भर्ती उन्होंने महिलाओं को क्या दी नसीहत

February 10, 2025
Aashika Bhatia

Aashika Bhatia : पिता के निधन ने बाद आशिका पर टूटा दुखों का पहाड़, शेयर किया ईमोशनल पोस्ट

November 26, 2024

शो में दिखाई रियल पर्सनैलिटी

बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर शौरी न सिर्फ सबसे अनुभवी कंटेस्टेंट थे बल्कि सबसे समझदार भी थे। घर में उन्होंने अपनी असल शख्सियत को प्राथमिकता दी। जहां कई कंटेस्टेंट खेल के लिए कपट का सहारा लेते हैं या अपने रिश्तों में धोखा देने लगते हैं, वहीं रणवीर शो की शुरुआत से ही अपने खेल को लेकर काफी स्पष्ट थे। उन्होंने बिग बॉस का खेल बहुत समझदारी से खेला और दर्शकों का दिल जीत लिया।

Image

रणवीर सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग भी रहे

Bigg Boss OTT 3 के सफर में रणवीर शौरी सिर्फ गंभीरता के लिए ही नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने फैन्स का खूब मनोरंजन भी किया। शो के दौरान वे अक्सर कंटेस्टेंट की नकल करते नजर आए। शिवानी कुमारी, नैजी या लवकेश कटारिया की नकल करते हुए उनकी एक्टिंग जबरदस्त थी। जाहिर है बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट में मैच्योरिटी के साथ-साथ एंटरटेनिंग का गुण होना भी जरूरी है, जो रणवीर शौरी में देखने को मिला।

https://twitter.com/TruthSlayer24/status/1819429602894533110

सही के साथ हमेशा खड़े रहे रणवीर

रणवीर शौरी ने शो की शुरुआत से सही का साथ दिया। हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े रहे और अपने खेल के लिए कभी किसी को धोखा नहीं दिया। यही कारण है कि अरमान मलिक और साई केतन राव ने उन्हें हमेशा बड़े भाई की तरह देखा।

Today’s Horoscope: घर में शांति और वित्तीय समृद्धि का वादा, कैसा रहेगा आपका दिन

जो दिल में होता है, वो हमेशा जुबान पर होता है

Bigg Boss OTT 3 के पूरे सफर में रणवीर शौरी ने अपनी बेबाक शख्सियत का परिचय दिया। जब उन्हें लगा कि अरमान मलिक और विशाल पांडे के मामले में विशाल गलत हैं, तो उन्होंने ऐसा कहा। इसके अलावा, जहां भी उन्हें किसी कंटेस्टेंट को समझाने की जरूरत पड़ी, उन्होंने समझाया। कई बार झगड़ों को बहुत ही विनम्रता से हैंडल किया। पूरे शो के दौरान रणवीर किसी को गाली देते नहीं दिखे।

Image

विजेता बनने के सभी गुण

कुल मिलाकर रणवीर शौरी में विजेता बनने के सभी गुण मौजूद थे। उन्होंने दर्शकों का दिल पूरी तरह से जीत लिया था। यही वजह थी कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर माना जा रहा था। खुद अनिल कपूर भी उनसे कहते नजर आए कि बिग बॉस ओटीटी 3 रणवीर शौरी के नाम से जाना जाएगा। यह अलग बात है कि किस्मत ने रणवीर का साथ नहीं दिया और वे विनर बनने से चूक गए।

Tags: Bigg Boss OTTGrand Finale
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Falak Naaz surgery health tips

Falak Naaz Health Tips: बिग बॉस OTT 2 की पार्टिसिपेंट फलकनाज क्यों है?अस्पताल में भर्ती उन्होंने महिलाओं को क्या दी नसीहत

by Ahmed Naseem
February 10, 2025

Falak Naaz Health Tips: बिग बॉस ओटीटी 2 की अभिनेत्री फलक नाज अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हाल ही में...

Aashika Bhatia

Aashika Bhatia : पिता के निधन ने बाद आशिका पर टूटा दुखों का पहाड़, शेयर किया ईमोशनल पोस्ट

by Digital Desk
November 26, 2024

Aashika Bhatia: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया के पिता राकेश भाटिया का निधन हो गया है। आशिका ने...

Bigg Boss OTT, Bigg Boss OTT 3, Bigg Boss OTT, armaan kratika cozy in blanket

Big Boss Ott 3 : अरमान को कृतिका संग कंबल में मस्ती करते देख, वीडियो वायरल होने पर फैंस ने लिए मजे

by Gulshan
July 13, 2024

Big Boss Ott 3 : बिग बॉस ओटीटी 3 (Big Boss Ott 3 में इन दिनों कुछ ऐसा देखने को...

Next Post
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 Day 8: भारत के पास आज गोल्ड जीतने का मौका, भारत के लिए गोल्ड की उम्मीद! मनु भाकर की अग्नि परीक्षा आज, देखें पूरा शेड्यूल

Weather

Wayanad Landslides: 300 लोग लापता, बारिश का अलर्ट, वायनाड में जिंदगी बचाने का प्रयास जारी; जानें अपडेट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version