News1India

Billie Eilish ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में दो बार ऑस्कर जीतने वाली सिंगर बनी

Billie Eilish

नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस वक्त हर जगह बस ऑस्कर अवॉर्ड छाया हुआ है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर की शानदार शुरुआत हो चुकी है। भारतीय समय के अनुसार 11 मार्च की सुबह को ऑस्कर अवॉर्ड 2024 स्टार्ट हुआ है। इस साल का ऑस्कर कई बातों की वजह से खास और अलग होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका कारण विनर्स हैं। इस साल कई लोगों ने पहली बार प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीता तो कुछ ने इस पुरस्कार को जीतकर रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया। 96वें अकादमी पुरस्कार समारोह में विजेता एक बहन-भाई की जोड़ी की चर्चा हो रही है। इस भाई-बहन ने कम उम्र में दो ऑस्कर जीतकर 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन भाई-बहनों के नाम बिली इलिश (Billie Eilish) और फिनीस ओ’कोनेल हैं। इन दोनों भाई-बहनों ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा है।

बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में कई मशहूर हस्तियों और गीतकारों को नामांकित किया गया था, लेकिन 22 साल की बिली इलिश (Billie Eilish) और 26 साल के फिनीस ओ’कोनेल की भाई-बहन की जोड़ी ने जीत हासिल की। दोनों ने फिल्म बार्बी के गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर के लिए ऑस्कर जीता है। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर, बिली और फिनीस ने 30 साल से कम उम्र में दो ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले 28 साल की लूसी रेनर ने ऑस्कर जीता था।

ये भी पढ़ें :- शॉकिंग ऑस्कर अवॉर्ड में बिन कपड़ों के स्टेज पर पहुंचे John Cena न्यूड देख मचा बवाल!

ऑस्कर जीतने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बिली इलिश (Billie Eilish) भावुक होती दिखी। उन्होंने कहा, यह उन सभी को श्रेय है जिन्होंने इस फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है। आपको बता दें, इससे बिली इलिश ने साल 2021 में डेनियल क्रेग अभिनीत फिल्म जेम्स बॉन्ड में नो टाइम टू डाई के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता था।

Exit mobile version