Site icon News1India

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जारी की 64 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूर्व सीएम रमन सिंह ने चुनाव जीतने का किया दावा

रमन सिंह photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा सीएम रमन सिंह ने राज्य में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है. इन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता.

भाजपा ने 64 उम्मीदवारों की घोषणा की

बता दें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री मोदी और सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दे रहा हूं, जो उन्होंने हमें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया. राजनांदगांव में मेरा लंबा संपर्क है और भाजपा यहां से चुनाव जीतने वाली है.

5 राज्यों में चुनाव के तारीखों का ऐलान 

चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खेला ओबीसी कार्ड 

वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार के नीतीश कुमार की तरह ओबीसी कार्ड खेलने का निर्णय लिया है. दरअसल राहुल गांधी ने कहा है कि वो अपनी सत्ता वाले राज्यों में जातिगत जनगणना कराएंगे.

लोकसभा 2024 पर पड़ेगा बड़ा असर

राहुल गांधी ने इसका ऐलान पार्टी के कार्यसमिति की बैठक के बाद किया. 5 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के चुनावी नतीजे काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये 2024 आम चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं.

Exit mobile version