पीएम Narendra Modi की सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड मालदीव को आईना दिखाते हुए स्टार्स ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित टिप्पणी करना अब मालदीव के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। मालदीव की सुंदरता को लेकर नेताओं का विवादित बयान अब उन्हीं के देश के लिए गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है।

Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर विवादित टिप्पणी करना अब मालदीव के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। मालदीव की सुंदरता को लेकर नेताओं का विवादित बयान अब उन्हीं के देश के लिए गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। ये तो आप जानते है कि अभी हाल ही में 3 जनवरी को नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान अपने अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था।

बस इस पोस्ट के बाद से ही विवाद शुरु हो गया। मालदीव के तीन उप मंत्रियों को पीएम मोदी (Narendra Modi) का इस तरह से लक्षदीप को रिप्रजेंट करना पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। आपको बता दें, मालदीव के युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणियां की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों समेत भारतीयों ने गुस्सा जताया है। सोशल मीडिया पर Boycott मालदीव भी ट्रेंड करने लगा है।

 

मालदीव की नेता मरियम शिउना ने पीएम मोदी (Narendra Modi) के लिए क्लोन और पपेट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं मालदीव के एक और नेता जाहिद रमीज ने भी अपने एक पोस्ट में सवाल करते हुए पूछा था, क्या मालदीव से बेहतर सेवाएं दे सकता है भारत?

इस विवाद के बाद अब बॉलीवुड की तरफ से भी मालदीव के खिलाफ कई स्टार्स ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। अक्षय कुमार ने X पर लिखा है, मालदीव की प्रमुख हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गई है। आश्चर्य है कि वो ऐसा उस देश के लिए कह रहे हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा टूरिस्ट देता है। हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों को खोजे और अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा दें।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी लक्षदीप में आतिथ्य की प्रशंसा की है, उन्होंने लिखा, अद्भुत भारतीय आतिथ्य। अतिथि देवो भवो के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ लक्षदीप जाने लायक जगह है।

ये भी पढ़ें :- साउथ एक्ट्रेस Nayanthara की फिल्म अन्नपूर्णानी के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप

सलमान खान ने भी लक्षद्वीप की तारीफ करते हुए X पर लिखा, हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर देखना बहुत अच्छा है और सबसे अच्छी बात ये है कि ये हमारे भारत में है।

 

Exit mobile version