देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड Akshay Kumar समेत इन स्टार्स ने शेयर किया देश के लिए प्यार

आज पूरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को याद कर रिपब्लिक डे मनाया जा रहा है।

Akshay Kumar

Akshay Kumar

नई दिल्ली: आज पूरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को याद कर रिपब्लिक डे मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर नेता अभिनेता सब आज देशभक्ति के रंग में खोए हुए हैं। इस यादगार दिन पर फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

अक्षय कुमार

इस यादगार दिन पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। वीडियो में दोनों स्टार हाथ में तिरंगा लिए बीच पर दौड़ते दिखाई दिए। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया दृष्टिकोण। हमारा समय समाप्त हो रहा है। हैप्पी रिपब्लिक डे।

अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेड़ी के लिए जाने-जानें वाले अभिनेता अनुपम खेर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देश के जवान परेड करते नज़र आए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं! यह वीडियो बॉम्बे सैपर्स की रिहर्सल के व्हाट्सएप फॉरवर्ड से है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला अधिकारी रुचि यादव कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड की गई है। उस आवाज पर कितना गर्व! ये है आज के भारत का गौरव! जय हिन्द! भारत माता की जय। इन स्टार्स के अलावा कंगना रनौत, सोनू सूद और अमिताभ बच्चन भी देशवासियों को 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आए।

ये भी पढ़ें :- भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

इस वजह के चलते मनाया जाता है गणतंत्र दिवस 15 अगस्त 1947 को भले ही देश आजाद हो गया था लेकिन तब हमारे पास अपना संविधान नहीं था। आजादी के तीन साल बाद हमें अपना संविधान मिला। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। इसलिए इसके बाद से हर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे मनाया जाता है।

 

Exit mobile version