Site icon News1India

Bollywood News : नव्या नवेली नंदा ने की क्या हरकत कि एश्वर्या राय को सुननी पड़ रही हैं लोगों की बातें

Navya Naveli Nanda , Navya Naveli Nanda troll

Bollywood News : अमिताभ बच्चन की लाडली नव्या नवेली नंदा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनकी फ्रेंड लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया, जो उनकी मामी, ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। बस इसी पर ट्रोल्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

यह पूरा मामला आलिया भट्ट की एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें आलिया ने पेरिस फैशन वीक 2024 की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में आलिया रैम्प पर वॉक करते हुए फ्लाइंग किस देती नजर आ रही थीं।

आलिया के पोस्ट पर हो रही 

आलिया की पोस्ट को देखकर केवल फैंस ही नहीं, बल्कि उनकी मां सोनी राजदान, सासू मां नीतू कपूर, और ननंद रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे कई लोगों ने भी आलिया की तारीफ की। लेकिन लोगों की नजरें नव्या नवेली के कमेंट पर टिक गईं। नव्या का ऐश्वर्या राय को छोड़कर आलिया का समर्थन करना लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें : ‘I take my words back’ कंगना के इन शब्दों ने सभी को किया हैरान

दरअसल, नव्या ने आलिया के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए उन्हें उत्साहित करने की कोशिश की। उन्होंने अपने कमेंट में कुछ नहीं लिखा, केवल दो इमोजी शेयर किए, जिसे देखकर ट्रोल्स बौखला गए और नव्या को आलोचना करने लगे।
Exit mobile version