Sonakshi Sinha की शादी में दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा, सलमान खान के साथ ये-ये सेलेब्स आए नज़र

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। हैं। इस कपल ने रजिस्ट्रेशन के जरिए मुंबई में शादी की है। इस शादी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। हैं। इस कपल ने रजिस्ट्रेशन के जरिए मुंबई में शादी की है। इस शादी में दोनों के परिवार और इंडस्ट्री के कुछ दोस्त शामिल हुए थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस रिसेप्शन पार्टी में एक हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए।  रिसेप्शन पार्टी बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखी गई थी। पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा नज़र आया।

अपने वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में सोनाक्षी ने लाल साड़ी पहनी और नेकलेस और ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया हुआ था। बालों में गजरा और सिंपल मेकअप में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहीर ने सफेद शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर के रिसेप्शन में सलमान खान रवीना टंडन, काजोल, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर, ऋचा चड्ढा, अली फजल, शरमीन सहगल, अरबाज खान, संगीता बिजलानी, अदिति राव हैदरी, रेखा, सायरा बानो, हुमा कुरैशी, रैपर हनी सिंह, तब्बू, अजय देवगन, अनिल कपूर, चंकी पांडे, संजय लीला भंसाली और बॉलीवुड जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें :- साउथ एक्टर Nagarjuna के बॉडीगार्ड का फैन के साथ बुरा बर्ताव करने पर भड़के नेटिजन्स, एक्टर ने माफी मांगते हुए लिखी ये खास बात…

सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे। सोनाक्षी की तरह जहीर भी एक्टिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते हैं। सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था।

Exit mobile version