Site icon News1India

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर BSP सांसद दानिश अली के बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर BSP सांसद दानिश अली के बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा PHOTO

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर BSP सांसद दानिश अली के बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। BSP सांसद दानिश अली (Danish Ali) ने एक कार्यक्रम में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में दिए गए विवादित बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि यदि मैं भी जूता निकाल कर मार देता तो बात बराबर हो जाती। उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से बसपा सांसद दानिश अली का एक बयान सुर्खियों में आ रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि, मैं भी जूता निकाल कर मारता तो बात बराबर हो जाती।

दानिश अली ने क्या कहा ?

सांसद दानिश अली हसनपुर से दाउदपुर मार्ग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर भाषण देते हुए उन्होंने विवादित बयान दे दिया दानिश अली ने कहा – अगर मैं भी जूता निकाल कर मार देता तो बात बराबर हो जाती। साथ ही उन्होंने कहा मैं उन लोगों में से नहीं हूं कि MP या MLA बन गए. ठप्पा लग गया और DA,TA लेकर निकल लिए। मैंने उन लोगों को भी बोलना सिखा दिया जो कभी लोकसभा व विधानसभा में हाजिरी नहीं लगाया करते थे। पिछले 4 साल में ये नौबत ना आती कि जनप्रतिनिधियों को बोलना पड़ता है। विधानसभा और लोकसभा में हम अच्छा काम करने के लिए आए हैं और हम इस लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं।

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, Animal का धांसू टीजर हुआ रिलीज

सांसद दानिश ने PM मोदी को लिका पत्र

दानिश अली ने कहा मैं अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए सदन में सुबह से शाम तक बैठता हूं। पता नहीं कब, कौन मेरे लिए क्या कह दे, मेरे काम को लेकर कुछ कह दे। इसलिए उसका जवाब देने के लिए तो वहां मौजूद रहता हूं। नही तो मुझे भी कोई जरूरत नहीं थी। मैं भी टाइम पास करके अपना भाषण देकर सो रहा होता। बता दें कि, दानिश अली ने PM मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि रमेश बिधूड़ी पर एक्शन लिया जाए ताकि आगे सदन में ऐसी घटनाएं ना हों। इसके अतिरिक्त दानिश अली ने अपने लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की है। कुछ दिनों पहले हुए दानिश अली और रमेश बिधूड़ी मामले पर विवाद अभी थमा नही है।

Exit mobile version