Site icon News1India

बस की टक्कर से पिकअप में सवार दर्जनभर लोगों की मौत, कई घायल, बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

Bulandshahr

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मैक्स पिकअप और बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सभी घायल और मृतक अलीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। Bulandshahr पुलिस के मुताबिक मैक्स पिकअप में सवार सभी लोग मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और गाजियाबाद स्थित एक प्रतिष्ठित बिस्किट कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात वे पिकअप में सवार होकर रक्षाबंधन मनाने के लिए बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे से होते हुए अपने गांव अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी Bulandshahr के सलेमपुर के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही बस ने गाड़ी में टक्कर मार दी।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी पिकअप बस में घुस गई। आवाज इतनी तेज थी कि घरों में सो रहे बड़ी संख्या में लोग जाग गए और घरों से भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसा काफी बड़ा है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

डीएम सीपी सिंह मौके पर पहुंचे

फिलहाल सभी घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएम बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह ने घायलों का हालचाल जाना और सीएमओ को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Ghazipur: शहर के बीचों-बीच खुला अमूल का नया “सुहासिनी आइसक्रीम पार्लर”, जानिए क्या कुछ है खास

Exit mobile version