News1India

PVR आईनॉक्स में 100 रुपये देकर देख पाएंगे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम!

Ram Mandir

नई दिल्ली: 22 जनवरी 2024 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाने वाला है। इस दिन की चर्चा अब आगे चलकर इतिहास में जरूर की जाएगी और भई ऐसा हो भी क्यों न आखिर 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्री राम (Ram) जो आ रहे हैं। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स भी इस खास पल के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

 

इस भव्य नज़ारे को हर कोई अपनी आंखों से देखना चाहता है लेकिन ऐसा सभी के लिए मुमकिन नहीं हो सकता है। श्री राम (Ram) के आगमन को लेकर अब एक गुड न्यूज सामने आई है। अब आप भी अपने प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का नजारा आसानी से देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें :- साउथ एक्ट्रेस Nayanthara ने जय श्री राम लिखकर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, फिल्म अन्नापूर्णानी के चलते आई थीं विवादों में

दरअसल इस ऐतिहासिक दिन पर PVR और आईनॉक्स पर राम लला के दर्शन हर कोई कर सकता है। सिनेमाघरों ने इसकी इजाजत दे दी है, जिसके चलते अब जो लोग इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, वे सिनेमाघरों में जाकर इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। पीवीआर और आईनॉक्स देश के 70 प्रमुख शहरों में 170 से अधिक केंद्रों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने वाले हैं। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक देखा जा सकता है। इसके लिए टिकट की कीमत 100 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आप पानी और पॉपकॉर्न भी ले पाएंगे। इस बात की जानकारी PVR सिनेमा ने खुद सभी के साथ शेयर की है। आपको बता दें, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अभिनय जगत से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार कंगना रनौत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ऋषभ शेट्टी जैसे कलाकार शामिल होंगे।

 

Exit mobile version