Site icon News1India

Madhya Pradesh: भाजपा के नेतृत्व वाले मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, जानिए किन नेताओं को मिलेगी कैबिनेट में जगह

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीजेपीमय होने के बाद आज राज्य में मंत्रिविस्तार होने वाला है. सूबे में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर के दिन मतदान की प्रकिया संपन्न हुई थी. यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी. चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को सामने आए. पीएम मोदी के चेहरे पर लड़े गए चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की. अब यहां पर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद यानी 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- Bigg Boss 17 से बाहर हुई खानजादी बजर टास्क के चलते छोड़ना पड़ा शो

राज्य को मिला 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार एवं 4 राज्य मंत्री

मध्य प्रदेश के कैबिनेट विस्तार के लिए कई दिनों तक विचार-विमर्श चला. अब राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ समारोह का आयोजन हो रहा है. इसमें भाग लेने के लिए कई दिग्गज नेता शपथ समारोह में भाग लिए. मनोज यादव कैबिनेट विस्तार 25 दिसबंर यानी सोमवार को दोपहर 3.30 बजे से शुरु हुआ. राज्य को आज 18 नए कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 राज्य मंत्री मिले हैं.

कैबिनेट मंत्री

प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार

राज्यमंत्री

राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल

17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को आए थे नतीजे 

बता दें कि 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत में आने के लिए 116 सीटों की जरूरत थी. भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए 163 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनाव जीतने के बाद सीएम का फैसला किया. राज्य में पार्टी द्वारा ओबीसी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए इस वर्ग से आने वाले मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन.

यह भी देखें- Parliament Attack: संसद में चूक को लेकर भड़के Rahul Gandhi, Unemployment और मंगाई का उठाया मुद्दा

Exit mobile version