यह घटना कोलकाता रेप और हत्या के केस के बाद बंगाल (Payal Mukherjee) में राजनीतिक विवाद को और बढ़ा रही है। अब BJP ने ममता बनर्जी की सरकार को घेरते हुए कई कमेंट किए हैं। BJP ने कहा, बंगाल अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा। उनका कहना है कि राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल अब महिलाओं के लिए नरक बन चुका है।
बंगाल BJP नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, आरजी कर मामले के बावजूद राज्य में (Payal Mukherjee) महिलाओं की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बड़े विरोधों के बावजूद, नर्सों, अभिनेत्रियों, छात्राओं और चिकित्सा अधिकारियों के साथ इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। दिलीप घोष का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अब अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर्दे के पीछे से उन्हें समर्थन दे रही हैं।
उनके रवैये और कार्यों से यह संकेत मिलता है कि वे अपराधियों के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि अगर साउथ एवेन्यू जैसे पॉश इलाके में महिलाओं पर हमले (Payal Mukherjee) और कारों में तोड़फोड़ हो सकती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति की कल्पना की जा सकती है, वहां क्या हो रहा होगा?
ये भी पढ़ें :- Kolkata Rape and Murder Case: पुलिस ने जांच में की लापरवाही CBI की रिपोर्ट का खुलासा!
इतना ही नहीं, दिलीप घोष ने एक्ट्रेस पायल का धन्यवाद किया कि उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए इस घटना को सबके सामने लाई। इस बीच, बंगाल BJP के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने भी ममता सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कोलकाता के पॉश इलाकों में भी महिलाएं (Payal Mukherjee) सुरक्षित नहीं हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस घटना पर देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जो पश्चिम बंगाल में अब भी जारी हैं।