नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की। इन योजनाओं के दरों में बढ़ोतरी की गई है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी किया गया है। सरकार ने किसी अन्य योजनाओं की दरों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। ये बदलाव सरकार द्वारा 29 दिसंबर को किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 29 सितंबर को सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए RD पर दरों में 0.20% की बढ़ोतरी की थी। सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी। लगातार छठी तिमाही में सरकार ने इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई नहीं किया था। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है। यह बढ़ोतरी लगातार तीसरे तिमाही में हुई है।
किस स्कीम पर कितना ब्याज
- पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट -45%
- पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट – 6.7%
- पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम -7.4%
- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 1साल -6.9%
- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 2 साल -7%
- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 3साल – 7.1%
- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 5 साल – 7.5%
- किसान विकास पत्र -7.5%
- पब्लिक प्रोविडेंट – 7.1%
- सुकन्या समृद्धि योजना -8.2%
- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिके -7.7%
- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम -8.2%
एक नाम से केवल एक अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के एक भाग के रूप में सुकन्या समृद्धि योजना लॉन्च किया था। इसका मकसद बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए सेविंग करना था। इसके लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। और एक नाम से केवल एक अकाउंट की अनुमति थी। योजना के लिए लाभ के लिए एक परिवार केवल दो अकाउंट खोल सकता है। यह अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर ऑफलाइन खोला जा सकता है। योजना के अंतर्गत न्यूनतम निवेश ₹250 प्रति वर्ष है। जबकी इसमें अधिकतम निवेश ₹1,50,000 प्रति वर्ष है। जिसका मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है। इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या कानूनी अभिभावक की फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ देना होगा।
हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स
ज्ञात हो की स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स होते हैं और इसमें 12 इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं। इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है। सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है।