जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, दो बच्चों के साथ बह गई मां, गांव में बहने लगा पानी… भयानक वीडियो

Cloud Burst: जम्मू कश्मीर में बादल फट गए हैं। इससे भारी क्षति हुई है। जिस स्थान पर बादल फटा है वहां बचाव कार्य जारी है। DC ने ताजा अपडेट साझा किया है। कुछ लोगों को भी लापता बताया जाता है।

Cloud Burst

Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर के रामबन की राजगढ़ तहसील में Cloud Burst से भारी तबाही मची है। एक मां और उसके दो बच्चे बह गए हैं। उनका अभी पता नहीं चल पाया है। डीसी ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट शेयर किया है। बादल फटने के बाद इलाके में एक पानी की चक्की भी बह गई। वहीं कुमैत इलाके में सरकारी मिडिल स्कूल गडग्राम की एक इमारत भी ढह गई। दावा किया गया है कि बादल फटने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित नहीं हुआ है। यहां यातायात जारी है। रामबन के डीसी ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है। बचाव के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। कुमैत, हल्ला और धरम इलाकों में बादल फटने की घटना हुई है। जिला प्रशासन लोगों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है।

इस महीने की शुरुआत में गंदेरबल में भी Cloud Burst का मामला सामने आया था। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा था। कई घर और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बादल फटने से रिहायशी इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। घरों और सार्वजनिक इमारतों में पानी भर गया।

BJP on Kangna : किसानों पर दिए बयान पर बुरी फंसी कंगना, BJP ने दे डाली वॉर्निंग

हाईवे बंद होने से इलाके में जरूरी चीजों की कमी हो गई। जिसके बाद प्रशासन की टीमों ने मोर्चा संभाला। इलाका केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से पूरी तरह कट गया। अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल में लगाए गए कैंप में श्रद्धालु फंस गए। लेकिन प्रशासन की टीमों ने समय रहते लोगों को वहां से निकाल लिया। नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारी मौके पर गए। कंगन इलाके में बादल फटने की घटना भी हुई। जिससे फसलों को भी भारी नुकसान हुआ।

Exit mobile version