Tuesday, February 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी वालों के लिए खुशखबरी… CM योगी आदित्यनाथ ने दी सरकारी नौकरी की सौगात, डिटेल में जानें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह समय सुनहरा अवसर लेकर आया है. CM योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया है..

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
September 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह समय सुनहरा अवसर लेकर आया है। प्रदेश सरकार ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, लिपिकीय संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर भी तत्काल नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया, जिससे राज्य के राजस्व विभाग की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

राजस्व विभाग में सुधार के प्रयास

राजस्व विभाग का कामकाज सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा हुआ है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पैमाइश, नामांकन, घरौनी, खतौनी, सर्वे, पट्टा जैसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने न केवल वर्तमान रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया, बल्कि आवश्यकता के अनुसार नए पद सृजित करने की भी बात कही है। इसके साथ ही, विभाग में काम के बदलते स्वरूप और नई तकनीकों की मांग को ध्यान में रखते हुए आई.टी. में दक्ष युवाओं की नियुक्ति की भी आवश्यकता बताई गई है।

RELATED POSTS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

राजस्व कार्मिकों के लिए नए संसाधन

ये भी पढ़ें : शनिवार के दिन इन 4 राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

CM ने इस बात पर भी जोर दिया कि राजस्व विभाग के कार्मिकों को कार्य करने में और अधिक सुगमता होनी चाहिए। लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को फील्ड में काम करने के लिए वाहन भत्ता और नायब तहसीलदारों के लिए चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जीपीएस से संबंधित कार्य और अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों के लिए भी नए संसाधन, जैसे टैबलेट, उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे पर जोर

CM ने राजा टोडरमल सर्वेक्षण भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के सभी कार्य मेरिट के आधार पर और समयबद्धता से पूरे किए जाने चाहिए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद, राजस्व विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर जल्दी ही प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Tags: CM YogiCM Yogi Adityanathgovernment jobNews1IndiaUP Newsuttarpradesh
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Next Post
Hindi Diwas

हिंदी दिवस वर्ष 2024: हिंदी दिवस, भारत की एक आधिकारिक भाषा, हिंदी को समर्पित दिन

Jaipur

जयपुर: भारत का पहला नियोजित शहर, जहां बिखरी है इतिहास और वास्तुकला की अद्भुत छटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist