Site icon News1India

रामलला के दरबार में पहुचें सीएम योगी, भक्तों को मिलने वाली सुविधाओं की करेंगे समीक्षा

CM Yogi in Ayodhya

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या CM Yogi in Ayodhya में भक्तों को मिलने वाली सुगम दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. यहां पर वह अधिकारियों के साथ बैठक करके सिलने वाली सुविधाओं जायजा लेंगे. सीएम योगी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहा से सीधा हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए और हनुमान जी के दर्शन करने के बाद योगी ने राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा अर्चना की.

सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक 

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भारी भीड़ मे आ रहे श्रद्धालुओं को मिलने वाली दर्शन सुविधा की समीक्षा करेंगे और सीएम की ओर से मिलने वाली तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का भी जायजा लिया जाएगा. जिला प्रशासन के अफसरों ने सीएम के निर्देशानुसार इस व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट से बात करके इसे शुरू कराया है.

राममंदिर मे प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उमड़ रहे जन सैलाब की सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी. लाखों की संख्या रामलला के दर्शन के भक्त आ रहे हैं जिससे चलते अयोध्या मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. अयोध्या आए रामभक्तों को हर मुमकिन सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम योगी CM Yogi in Ayodhya सुरक्षा से जुड़ी हर व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमे अयोध्या से जुड़ी सुरक्षा और विकास कार्यों पर बात करेंगे.

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से रामभक्तों के लिए दरवाजें खोल दिए गए थे जिसके बाद से हर दिन लाखों की तादात में लोग रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. माना जा रहा है कि हर दिन 2 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. रविवार को विशेष रुप से राम मंदिर मे भक्तों की भीड़ लग जाती है.

यह भी पढ़े : कानपुर में स्थित “बीच वाला मंदिर” को बम से उड़ाने की धमकी, श्रीराम का है ऐतिहासिक मंदिर

सीएम योगी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व स्थानीय प्रशासन को साफ शब्दों मे निर्देश दिए है कि राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और जन्मभूमि पथ पर जहां भी भक्त हों कतारबद्ध तरीके से खड़े हों, भीड़ न लगने पाए और दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का विशेष रुप से ध्यान दिया जाए.

Exit mobile version