News1India

अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLB-3 की शूटिंग रोकने के लिए कोर्ट में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। फिल्म की कहानी और कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के दोनों पार्ट के सक्सेस होने के बाद जॉली एलएलबी के पार्ट-3 बनाए जाने की भी मांग उठ रही थी। दर्शकों की इस डिमांड को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने जॉली एलएलबी के पार्ट-3 बनाने की अनाउंसमेंट भी कर दी थी, लेकिन अब इस फिल्म के पार्ट-3 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने के साथ ही जॉली एलएलबी-3 (Jolly LLB-3) विवादों में आ गई है। फिल्म के खिलाफ अजमेर अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

इस शिकायत में दाखिल किए गए पेपर में लिखा है, कि जॉली एलएलबी-3 (Jolly LLB-3) फिल्म में न्यायिक गरिमा को धूमिल करने की कोशिश की गई है। ये शिकायत पत्र जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभान की ओर से दायर की गई है। इस पर आज यानी मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस शिकायत पत्र में जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग को रोकने की भी अर्जी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें :- Salman Khan के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग कांड में 5वां आरोपी गिरफ्तार

इतना ही नहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स पर वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने के चलते शिकायत दर्ज कराई है। बार एसोसिएशन के लोग इस फिल्म को बनने से रोकना चाहते हैं। इसे लेकर कोर्ट से नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया है। फिल्म को लेकर बार अध्यक्ष का कहना है कि एक्टर्स समाज के लिए आइडल होते हैं, उनके किए गए कामों को समाज ज्यों का त्यों स्वीकारता है। शूटिंग के दौरान जजों को इस तरह से दिखाया जा रहा है जो आमतौर पर कहीं भी नहीं होता है।

Exit mobile version