कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का असम सरकार पर आरोप, कहा- उनकी कोशिश भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल न हो…

jairam ramesh

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को शुरु हो चुकी है. इस बार ये यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से महाराष्ट्र तक जा रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के बाद नागालैंड और फिर अरुणाचल प्रदेश के बाद असम में जा रही है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि असम सरकार चाहती है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल न हो.

यह भी पढ़ें- IPL 2024 : हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में जाने पर मोहम्मद शमी का तंज, कोई फर्क नहीं पड़ता

असम में 7 दिन रहेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि असम के जोरहाट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में कुल 7 दिन तक रहेगी. असम सरकार द्वारा यहां पर खूब प्रयास किया जा रहा है कि ये यात्रा असम में सफल नहीं हो, लेकिन हमें विश्वास है कि राज्य की महिलाएं, युवा के अलावा सभी लोग भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश सुनेंगे.

नागालैंड में राहुल गांधी ने की थी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

नागालैंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बोला कि, अभी INDIA गठबंधन में छोटी-छोटी दिक्कत है, जो कि जल्द ही समाप्त हो जाएगी. गठबंधन में शामिल सभी दल एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

15 राज्य और 110 जिलों को कवर करेगी यात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. ये यात्रा 67 दिनों में देश के 15 राज्यों के कुल 110 जिलों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा की कुल लंबाई 6700 किलोमीटर है. ज्यादातर यात्रा बस से की जाएगी, वहीं कुछ जगहों पर ये पैदल भी रहेगी.

यह भी देखें- Swami Avimukteshwaranand Saraswati Interview : जगद्गुरु शंकराचार्य Ayodhya जाने के लिए हुए राजी |

Exit mobile version