पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्ल्कार्जुन खरगे ने दी बधाई

Congress photo

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राज्य बनने के बाद से पिछले 52 सालों से इन राज्यों के प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सरलता के माध्यम से इन संपन्न राज्यों का राष्ट्र के निर्माण में बहुत ही अहम योगदान है.

यह भी पढ़ें- Ghazipur: एआरटीओ सौम्या पांडे को जान से मारने की धमकी, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये कहा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हम सभी पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को उनके स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं. इनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि, विशिष्ट पहचान, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं देश के विविध और सामंजस्यपूर्ण टेपेस्ट्री के मजबूत अभिन्न धागे हैं. इनको संरक्षित किया जाना चाहिए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई

विपक्ष के इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इन राज्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के निवासियों को शुभकामनाएं. इन सभी राज्यों को प्रकृति की अद्वितीय कृपा प्राप्त है और इसके साथ ही ये समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के वाहक भी हैं. ये राज्य प्रगति, समृद्धि और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी देखें- Swami Avimukteshwaranand Saraswati Interview : जगद्गुरु शंकराचार्य Ayodhya जाने के लिए हुए राजी |

Exit mobile version