Site icon News1India

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

Rahul Gandhi photo

नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने तीर्थ पुरोहितों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए. राहुल गांधी के सामने बड़ी संख्या में जमा पुरोहितों की नारेबाजी के कारण राहुल को बैद्यनाथ धाम मंदिर से निकलने में अपेक्षाकृत ज्यादा समय लगा. कांग्रेस की पदयात्रा के क्रम में झारखंड के देवघर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में उनके सामने तीर्थ पुरोहितों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में भू माफियाओं पर न्यूज 1 इंडिया का बड़ा खुलासा, अवैध प्लॉटिंग का हुआ पर्दाफाश

पूजा करने मंदिर जा रहे थे कांग्रेस नेता 

बता दें कि राहुल गांधी को बाबा धाम मंदिर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू के साथ पूजा करने अंदर जाना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने निर्मल झा को गेट पर ही रोक दिया. इससे आक्रोशित तीर्थ पुरोहित वहां जय श्रीराम…, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद…, राहुल गांधी मुर्दाबाद… और भारत माता की जय… के नारे लगाने लगे. यह क्रम काफी देर तक चला.

नारे लगने के संदर्भ में सांसद ने ये कहा

इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी का अपमान नहीं किया, बल्कि पीएम मोदी के सम्मान में नारे लगाए. कांग्रेस के लोगों ने जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का बहिष्कार किया, वह उचित नहीं था. जय श्रीराम के नारे लगाने वाले संभवतः राहुल गांधी से यह कहना चाह रहे थे कि वह अयोध्या में भगवान राम की शरण में जाएं.

इससे पहले कांग्रेस नेता ने किया जनसंवाद

गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोड्डा, दुमका और देवघर जिलों में जनसंवाद किया और सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया. इस दौरान आयोजित विभिन्न सभाओं में उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इलाज और दवा दोनों ही मुफ्त मिलेगी. इतना ही नहीं, पूरे देश में जातीय गणना कराई जाएगी. साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

यह भी देखें- Greater Noida News Live : ऑपरेशन समतल सहारा | Bhu Mafia | UP Police | News 1 India |

Exit mobile version