Congress: मणिपुर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिली सशर्त मंजूरी, सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Bharat jodo yatra photo

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरु होने वाली कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पर राज्य सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन अब राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा को मंजूरी दे दी गई है. दरअसल मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा को मंजूरी दे दी है. मणिपुर की सत्ताधारी सरकार ने कुछ शर्तों के साथ कांग्रेस के इस पदयात्रा को मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें- Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फैसला तय! जानिए किस पार्टी के खाते में ज्यादा नंबर

14 जनवरी से शुरु होगी कांग्रेस की यात्रा

फिलहाल पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंजूरी दे दी गई है. दरअसल गृह विभाग ने लेटर जारी करके इंफाल जिले के डीएम को लिखा कि कुछ शर्तों के साथ इस यात्रा को इजाजत दी जाए. इसी के साथ अब कांग्रेस 14 जनवरी से मणिपुर के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेगी.

जिलाधिकारी ने यात्रा को दी सशर्त मंजूरी

बता दें कि इससे पहले मणिपुर में भड़कते हिंसा को देखते हुए मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी. लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने मुद्दा उठाते हुए मणिपुर के गृह विभाग को इंफाल पूर्व के जिलाधिकारी को पत्र लिखा. इसके बाद जिलाधिकारी ने सशर्त इस यात्रा को निकालने की अनुमति दे दी.

100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी यात्रा

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है. वायनाड सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे. इस यात्रा की शुरुआत इंफाल से होने वाली है और ये देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 110 जिलों के कुल 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Exit mobile version