Site icon News1India

Crime News : रीवा में मरीज़ की बीवी पर फिदा हुए डॉक्टर की घरवालों ने बेरहमी से पीटकर की हत्या

doctor murder in rewa, rewa crime news, doctor murder case, mp doctor murder

Crime News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि डॉक्टर बार-बार फोन करके मरीज की पत्नी को परेशान कर रहा था। यह घटना शहर के पद्मधर कॉलोनी स्थित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र की है। इस मामले में 53 वर्षीय डॉक्टर रुद्र की मंगलवार को संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके पति प्रसून तिवारी, और उनके रिश्तेदार शंशाक तिवारी, जो कि नशा मुक्ति केंद्र के निदेशक हैं, समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रीवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि डॉक्टर रुद्र सेनगुप्ता पिछले ढाई साल से न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत थे और वे महिला के पति के इलाज के दौरान संपर्क में आए थे, जो शराब के आदी थे और केंद्र में उपचार करा रहे थे।

डॉक्टर करता था अश्लील मैसेज

डॉक्टर सेनगुप्ता ने दो महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र (Crime News) छोड़ दिया था, लेकिन वह महिला को मैसेज और अश्लील टिप्पणियां भेजता रहता था, साथ ही फोन पर भी संपर्क करता था। महिला ने इस बारे में अपने ससुरालवालों को जानकारी दी। इसके बाद, शंशाक ने किसी मरीज को देखने के बहाने सेनगुप्ता को अस्पताल बुलाया।

Jharkhand : चंपई सौरेन की गाड़ी हुी भयानक हादसे का शिकार… (news1india.in)

शंशाक तिवारी के फोन करने के बाद, डॉक्टर सेनगुप्ता नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे, जहां पांच लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इस हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। इसके बाद, उन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने डॉक्टर की पिटाई के बाद उनके परिजनों को फोन कर बताया कि डॉक्टर रुद्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि इस मामले में डॉक्टर के साले शेषमणि ने कहा कि सोमवार देर शाम उन्हें फोन आया कि उनके पति का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि अंदरूनी चोटों के कारण उनकी मौत हुई। वर्तमान में पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version