Site icon News1India

घर में नन्हीं परी के आते ही Deepika Padukone ने खरीदा एक आलीशान नया आशियाना

Ranveer SIngh, Deepika Padukone
Deepika Padukone : स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है।
मां बनने के एक हफ्ते बाद, दीपिका ने एक नया घर खरीदा है, जो उनकी सास अंजू भावनानी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के करीब है, जहां उनकी बेटी रितिका अपने पति जुगजीत सिंह भावनानी के साथ किराए पर रहती हैं।

दीपिका का नया अपार्टमेंट सागर रेशम कॉर्पोरेटिंग हाउसिंग सोसाइटी में है, जिसमें 4 बीएचके और 5 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं। दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। Zapkey.com के अनुसार, इस प्रॉपर्टी के लिए एक्ट्रेस ने 1.07 करोड़ रुपये स्टैम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में अदा किए हैं।

यह भी पढ़ें : खुद को बताता था पुलिस, महिला को नौकरी के नाम… 

कितनी है नए घर की कीमत ?

यह फ्लैट दीपिका पादुकोण की उस कंपनी के नाम पर खरीदा गया है, जिसके सह-मालिक उनके पिता प्रकाश पादुकोण हैं। एक्ट्रेस के इस अपार्टमेंट का आकार 171.47 स्क्वायर मीटर है और इसकी कीमत 17.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस अपार्टमेंट के साथ उन्हें एक कार पार्किंग की सुविधा भी प्राप्त है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक और अपार्टमेंट बांद्रा में डेवलपमेंट फेज में है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये के करीब है और यह शाहरुख खान के मन्नत के निकट स्थित है।

 

Exit mobile version