News1India

Deepika Padukone ने बढ़ाया देश का गौरव ऑस्कर अकेडमी ने शेयर किया दीवानी मस्तानी गाने का क्लिप

Deepika Padukone

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम की एक अलग पहचान बनाई है। कई फिल्मों में सफलता पाने के बाद दीपिका की झोली में कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। इस वक्त इस एक्ट्रेस का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है।

इन दिनों दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और बहुत जल्द ही वह मां भी बनने वाली हैं, लेकिन इससे पहले दीपिका ने एक और सफलता अपने नाम कर ली है। 3 अप्रैल यानी बीते कल को दुनियाभर में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज द अकेडमी ने दीपिका पादुकोण को फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक गाने के क्लिप को शेयर किया है।

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के अलावा हॉलीवुड के भी कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिनमें फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म के लिए फेमस विन डीजल जैसे स्टार शामिल हैं। दीपिका पादुकोण के बाजीराव मस्तानी गाने की क्लिप को शेयर करते हुए अकेडमी ने लिखा, दीपिका पादुकोण दीवानी मस्तानी के गाने पर परफॉर्म कर रही है।

ये भी पढ़ें :- धारावाहिक रामायण में रिजेक्ट होने के बाद कैसे एक स्माइल ने बदली Arun Govil की किस्मत, जानें इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और इस हिट गाने को सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। दीवानी मस्तानी रिलीज होने के बाद काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

Exit mobile version