पोलिंग बूथ पर पहली बार नज़र आया Deepika Padukone का बेबी बंप

चुनाव के इस दौर में आम आदमी से लेकर सेलेब्स (Deepika Padukone) भी अपने-अपने कीमती वोटों को उम्मीदवारों को देने में लगे हुए हैं।

नई दिल्ली: इस वक्त देश में लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा चरण चल रहा है। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। चुनाव के इस दौर में आम आदमी से लेकर सेलेब्स (Deepika Padukone) भी अपने-अपने कीमती वोटों को उम्मीदवारों को देने में लगे हुए हैं। यानी इस बार बॉलीवुड सेलेब्स भी चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और अपने वोट देने के अधिकार का सही से इस्तेमाल कर रहे हैं।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत अक्षय कुमार वोट डालने के चलते छाए रहे थे। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार का यह पहला वोट था। अक्षय के बाद अब बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल और उनके हबी रणवीर सिंह अपने वोट के चलते ख़बरों में आ बने हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के प्रेग्नेंट होने की ख़बरें कई बार सुनी जा चुकी हैं। इन ख़बरों के बाद एक्ट्रेस को कई बार एयरपोर्ट और कई जगहों पर बॉडी को पूरा कवर करने वाली ड्रेस के साथ देखा जा चुका है, लेकिन इसी बीच अब इन ख़बरों पर शत-प्रतिशत मुहर लग गई है कि दीपिका पादुकोण सच में ही प्रेग्नेंट हैं।

ये भी पढ़ें :- Yami Gautam के घर गूंजी किलकारियां सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर रिवील किया बेटे का नाम

ऐसा इसलिए कहा जा रहा, क्योंकि आज पहली बार पोलिंग बूथ पर दीपिका पादुकोण का बेबी बंप पूरी तरह से नज़र आया है। पोलिंग बूथ पर दीपिका (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने के लिए पहुंची थी। इस दौरान रणवीर पत्नी का खासा ध्यान रखते हुए नज़र आए। पोलिंग बूथ पर रणवीर दीपिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते हुए देखे गए। व्हाइट लॉन्ग शर्ट और ब्लैक सनग्लासेस में दीपिका बेबी बंप को छुपाते हुए नज़र आईं। आपको बता दें, ये पहला मौका है, जब दीपिका पादुकोण बेबी बंप पूरी तरह से दिखाई दिया है।

Exit mobile version