Monday, March 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘नौ गो… इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या’ Lalu Yadav को लेकर ये क्या कह गए CM Nitish Kumar

Rajni Thakur by Rajni Thakur
May 17, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश
does-anyone-give-birth-to-9-children-cm-nitish-kumar-took-a-jibe-at-lalu-yadav
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nitish Kumar on Lalu Yadav: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए 20 मई को मतदान होना है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे बिहार की राजनीति गरमा सकती है। दरअसल सीएम नीतीश ने 17 मई को मोतिहारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर जमकर हमला बोला। लालू पर तंज कसने के चक्कर में उन्होंने उनकी निजी जिंदगी को भी बीच में घसीट दिया।

‘बेटिए हो रही थी तो और ज्यादे पैदा कर दिया’- Nitish Kumar

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने लालू के बेटे-बेटियों को लेकर तंज कसा। नीतीश कुमार ने कहा कि “बेटिए हो रही थी, बेटवा नहीं हो रहा था तो और ज्यादे पैदा कर दिया।” उन्होंने कहा कि अपने (लालू) हट गया तो पत्नी (राबड़ी) को मुख्यमंत्री बनवा दिया। इसके बाद बेटा-बेटी, सबको कितना बढ़ाया। ये कोई मतलब है?

RELATED NEWS

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

March 5, 2026
Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

November 27, 2025

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि “हम लोग को देखिए, हम लोग इतने दिनों से हैं। हम लोग अपने परिवार का विकास करते हैं? हम लोग का तो पूरा बिहार एक परिवार है। इसलिए ऐसे लोगों के प्रति ध्यान रखिए। ये कोई काम नहीं करने वाले हैं।” बता दें कि नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्वी चंपारण सीट से बीजेपी प्रत्याशी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

पूर्वी चंपारण से 12 प्रत्याशी मैदान में

राधामोहन सिंह के चुनाव प्रचार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संजय झा, हरि सहनी, विजय कुमार चौधरी और जनक चमार पहुंचे थे। बता दें कि पूर्वी चंपारण लोकसभा में 6 विधानसभा मोतिहारी, हरसिद्धि, गोविंदगंज, पिपरा, कल्याणपुर समेत केसरिया है। इस लोकसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हैं।

यह भी पढ़ें : Atishi on Swati Maliwal: ‘जबरदस्ती ड्रॉइंग रूम में घुसी, CM को फंसाना था इरादा’, AAP ने मालीवाल के आरोपों को किया खारिज

Tags: biharlalu yadavLok Sabha Elections 2024Motiharinitish kumar
Share198Tweet124Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन भरा, अमित शाह की मौजूदगी में लिया बड़ा राजनीतिक फैसला

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Rajya Sabha Election 2026:बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

by Vinod
November 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। नीतीश कुमार दसवीं बार सूबे के सीएम...

Nitish Kumar tenth oath Bihar

Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

by SYED BUSHRA
November 21, 2025

Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार ने आज अपने जीवन का ऐतिहासिक पड़ाव पार करते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री...

Nitish Kumar

रिकॉर्ड 10वीं बार CM नीतीश की शपथ: ‘सादा जीवन’ के नेता की टीम में 90% करोड़पति मंत्री; देखें पूरी लिस्ट, सीट और दौलत का ब्यौरा

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Nitish Kumar Chief Minister for 10th time: बिहार की राजनीति में आज इतिहास रचा गया, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड...

Next Post
Weather

Weather: प्रचंड गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े: 18 मई, आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन था, अगले चार दिनों में लू का पूर्वानुमान

Nuh Bus Fire

Nuh Bus Fire: नूंह में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगी; आठ लोग मर गए, कई झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist