Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब ब्रिटेन में छाएगा भारत! Made in India प्रोडक्ट्स के दीवाने होंगे अंग्रेज़

एफटीए पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत से कोल्हापुरी चप्पल, कटहल, गोवा की फेनी और बासमती चावल जैसे उत्पाद बड़ी मात्रा में ब्रिटेन निर्यात किए जाएंगे।

by Gulshan
July 27, 2025
in Latest News
India-UK Free Trade
Share on FacebookShare on Twitter

India-UK Free Trade : भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन होने के बाद सिर्फ देश की बड़ी इंडस्ट्रीज ही नहीं, बल्कि छोटे और स्थानीय कारोबारी भी नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। इस समझौते के तहत भारत और UK एक-दूसरे के बाजारों तक समान और सीधा एक्सेस पाएंगे। टैरिफ हटने की वजह से जहां ब्रिटेन के प्रोडक्ट्स को भारत में बेहतर मौका मिलेगा, वहीं भारत के घरेलू उत्पादों के लिए भी ब्रिटेन के बाजार पूरी तरह खुल जाएंगे।

इस डील के जरिए भारत के इलेक्ट्रिक मशीनरी, लेदर गुड्स और केमिकल्स जैसे सेक्टर्स को UK मार्केट में अधिक पहुंच मिलेगी। दोनों देशों के बीच कारोबार को 2030 तक लगभग दोगुना कर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जो अभी करीब 56 बिलियन डॉलर के आसपास है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्या-क्या होगा एक्सपोर्ट ?

ट्रेड डील के लागू होते ही भारत से कोल्हापुरी चप्पल, कटहल, बासमती चावल और गोवा की मशहूर फेनी को ब्रिटिश बाजारों में बड़ी जगह मिलेगी। खास बात यह है कि अब 99% से ज्यादा भारतीय प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी, जिससे लगभग 23 अरब डॉलर तक के व्यापार अवसर खुलेंगे।

फल, सब्ज़ियां, आम का पल्प, मसाले, दालें, हल्दी, इलायची, काली मिर्च जैसे दर्जनों एग्री प्रोडक्ट्स अब बिना किसी शुल्क के UK भेजे जा सकेंगे। इससे कटहल, बाजरा और ऑर्गेनिक हर्ब्स जैसे उत्पादों की मांग भी ब्रिटेन में तेज़ी से बढ़ने की संभावना है।

UK के पब में देसी पेयों की एंट्री

इस डील के जरिए भारत के पारंपरिक मादक पेयों जैसे गोवा की फेनी, नासिक की वाइन और केरल की ताड़ी को ब्रिटेन में आधिकारिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। अगर ये मंजूरी मिलती है तो ब्रिटिश पब्स और रेस्टोरेंट्स में अब देसी स्वाद का जलवा देखने को मिलेगा। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक मादक पेयों का निर्यात 1 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए, जो फिलहाल 370.5 मिलियन डॉलर के आसपास है।

यह भी पढ़ें : ‘किन्नर जिहाद’ के लिए शहर में घुसे 100 किन्नर, 60 से ज्यादा हिन्दू…

ट्रेड डील का फायदा मत्स्य पालन उद्योग को भी मिलेगा। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों से समुद्री उत्पादों का ब्रिटेन में निर्यात बढ़ेगा। साथ ही महाराष्ट्र से अंगूर और प्याज, गुजरात से मूंगफली और कपास, पंजाब व हरियाणा से बासमती चावल, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों से मसाले तथा फलों की ब्रिटेन में मांग तेज़ हो सकती है।

Tags: India-UK Free Trade
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UPI New Rule

1 अगस्त से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर...

Two golds, one bronze from Indonesian downhill cyclists

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist