Site icon News1India

Ayodhya: राम जन्म भूमि परिसर पर नहीं पड़ेगा भूकंप का कोई असर, प्रयोग की जा रही है बेहतरीन टेक्नोलॉजी

राम मंदिर PHOTO

अयोध्या। राम जन्म भूमि परिसर में कई तरह की बेहतरीन टेक्नलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं इसके परिसर में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का भी काफी ध्यान रखा जा रहा है और अब यह जानकरी भी सामने निकल कर आई है कि राम मंदिर पर बड़े प्राकृतिक आपदा भूकंप का भी कोई असर नहीं होगा क्योंकि इसके लिए खास तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. इसके लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में जियो स्टेशन स्थापित किया है.

भूकंपरोधी होगा राम मंदिर परिसर

बता दें कि इस बेहतरीन टेक्नोलॉजी के जरिए भूकंप आने से 24 घंटे पहले ही जानकारी मिल जाएगी. राम जन्मभूमि पथ से राम मंदिर तक जाने वाले रास्ते की तस्वीरें भी जारी की गई हैं. परिसर में जाने से पहले एक सुरक्षा पाइंट भी बनाया जाएगा और साथ ही जन्मभूमि परिसर पर भक्तों के लिए विशेष कैनोपी भी लगवाई जाएगी.

यह भी पढ़े:- मेरठ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने की चली चाल

परिसर में सुरक्षा का खास इंतजाम

राम जन्म भूमि परिसर यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया जा रहा हैं. जन्मभूमि पर यात्री सुविधाओं को डेवलप करने के साथ सुरक्षा के भी अलग-अलग पॉइंट निर्धारित किए गए हैं और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ ही शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जा रहा है.

Exit mobile version